- Regd. No-160/16
कुंडेश्वर गाजीपुर
30-07-2022 09:18:12 PM
गाजीपुर से बी.के. सुमन की रिपोर्ट
भावर कोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडेश्वर गांव मे कृषि भवन के पीछे चारपाई पर सो रही 6 वर्षीय बालिका सीमा चौधरी की पाकड़ का मोटा डाल टूट कर गिरने से नीचे दबकर मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा चौधरी पुत्री राजकुमार चौधरी प्रतिदिन की भांति आज भी स्कूल से पढ़कर आने के बाद अपनी चारों बहनों मां और मौसी के साथ पाकड़ पेड़ के नीचे चारपाई पर आकर बैठ गई ठंडी हवा चलने से नींद में सो गई तत्पश्चात अचानक पापड़ की मोटी मोटी डालें चरमरा कर टूट पड़ी चरमरा ने आने की आवाज सुनने पर मां शकुंतला देवी अपने चारों बच्चियों को लेकर दूर भाग गई लेकिन सीमा सोने के कारण उसे लेकर उसकी मां नहीं भाग पाई और मोटा सा डाल टूट कर चारपाई पर गिर पड़ा जिसके नीचे दबकर सीमा की मौके पर ही मौत हो गई इस दुर्घटना की खबर सुनते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह दबी बच्ची को बाहर निकाला ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया मौके पर मछटी चौकी प्रभारी ओंकार ति वारी दल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया इस संबंध में मृतिका के नाना विक्रमा चौधरी ने थाना भावर कोल को लिखित तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया
www.bhojpurisamachaar.com
Comentarios Bhojpuri Samachar
No Comment Available Here !
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *






