- Regd. No-160/16
मुझे प्रसिद्धि नही सिद्धि चाहिए ,प्रसिद्ध तो आजकल हर कोई हो जाता है,मैं भी हो जाऊंगा "अंशुल गिरी"
03-06-2023 11:18:49 AM
वाराणसी भोजपुरी - बतौर अभिनेता होने के नाते मैंने कोई फिल्मों में अभिनय के साथ साथ सह निर्देशक का भी कार्य किया है ,एक अभिनेता को हमेशा खुद के ऊपर काम करते रहना चाहिए क्योंकि उसकी पहचान उसके द्वारा किए गए किरदारों से होती ,इसलिए मेरी पहचान का कारण मैं नहीं मेरे किरदार हैं ,आज जहां तक भी छोटा बड़ा काम कर रहा हूं उसका पूरा श्रेय रंगमंच को जाता है जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया,जब तक जिंदा रहूंगा तब तक अभिनय करूंगा मेरी आखिरी इच्छा यही है कि अभिनय करते करते दुनिया को अलविदा कहूं ,कभी सोचा नही था जिन्हें फिल्मों में देखा उनके साथ काम करूंगा और ये मेरे लिए गर्व की बात है की मैने राजपाल यादव, शक्ति कपूर, संजय मिश्रा,गोविंद नामदेव,दिनेश लाल यादव "निरहुआ" आदि कलाकारों के साथ काम किया,अब बस यही दुआ है की संघर्ष करने की क्षमता ऐसे ही बढ़ती रहे,वर्तमन में हिंदी वेब सीरीज पूर्वांचल में एक अहम क़िरदार कर रहा हूं ,जिसके स्टार कास्ट दिनेश लाल यादव, गोविन्द नामदेव , आम्रपाली दुबे आदि कलाकार है और जिसका निर्देशन धीरज पंडित जी कर रहे है उम्मीद है की ये सीरीज हमारे लिए मील का पत्थर साबित हो.....
Comentarios Bhojpuri Samachar
No Comment Available Here !
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *






