• Regd. No-160/16

7अप्रैल को रितेश पांडे और इला पांडेय की मल्टीस्टारर फिल्म ‘राम कृष्ण बजरंगी’ उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में होगी रिलीज

06-04-2023 08:58:19 PM

वाराणसी- विमल पांडेय एंटरटेनमेंट फ़िल्म वितरक कंपनी कर रही है रिलीज मल्टीस्टारर फिल्म ‘राम कृष्ण बजरंगी’ 7अप्रैल से रितेश पांडे, राकेश मिश्रा, प्रिंस राजपूत की मल्टीस्टारर ‘राम कृष्ण बजरंगी’ उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में होगी रिलीज अभिनेत्री से फिल्म निर्मात्री बनी इला पांडे की मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म 'राम कृष्ण बजरंगी' 7 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में धूमधाम से रिलीज की जा रही है। जी हाँ! इंतजार की घड़ी हुई समाप्त, बहुप्रतीक्षित आर्यवर्त मीडिया क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की गई सुपरस्टार रितेश पांडे, राकेश मिश्रा, प्रिंस सिंह राजपूत, इम्तियाज़ असलम, इला पाण्डेय, पूनम दूबे, अमृता पाण्डेय, अविनाश शाही स्टारर भोजपुरी फिल्म राम कृष्ण बजरंगी को उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में विमल पांडेय एंटरटेनमेंट फ़िल्म वितरक कंपनी रिलीज कर रही है। यह जानकारी फ़िल्म निर्मात्री व अभिनेत्री इला पाण्डेय ने दी है। कई सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक इस्तियाक शेख बंटी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘राम कृष्ण बजरंगी’ सम्पूर्ण पारिवारिक व अश्लीलता से अलग, एक संदेशपरक कहानी से भरपूर है, जिसमें एक संदेश गया है समाज में। इस फ़िल्म में जो आजकल समाज मे गंदगी पेश की जा रही है, उसी के खिलाफ आवाज़ उठाई जा रही है। दर्शकों के लिए यह फिल्म संदेशपरक एवं मनोरंजनपूर्ण रोमांचक ड्रामा से भरपूर है। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस के घाट पर, चुनार के किला में, राम नगर के किला में, बनारस के रविदास पार्क में, चंदौली एवं कपसेठी आदि गाँव के रमणीय स्थलों पर शूटिंग की गई है। उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री से निर्मात्री बनी इला पांडेय इस फिल्म की निर्मात्री हैं। फ़िल्म का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक इश्तियाक शेख (बंटी) ने। कथा पटकथा स्व० असलम शेख ने लिखा है। संवाद राजेश पांडेय ने लिखा है। संगीतकार स्व० धनंजय मिश्रा हैं। छायांकन हेमंत जैसवाल, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। प्रोडक्शन मैनेजर सुधीर सिंह उजाला, कमल यादव हैं। विशेष सहयोग जाने माने फिल्म निर्देशक स्व० असलम शेख का है। मुख्य कलाकार में रितेश पाण्डे, राकेश मिश्रा, प्रिंस सिंह राजपूत, इम्तियाज़ असलम, संजय पाण्डेय, इला पाण्डेय, पूनम दूबे, अमृता पाण्डेय, अविनाश शाही, संतोष पहलवान, वीणा सहाय, अपर्णा पाठक, सचिन श्रीवास्तव, राहुल राजपूत, संजीव मिश्रा व बृजेश त्रिपाठी हैं।

Comentarios Bhojpuri Samachar

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

Follow us

Mailing list

Copyright 2021. All right reserved