• Regd. No-160/16

अभिनेत्री पल्लवी गिरी भोजपुरी फिल्म 'वचन माई के ' की शूटिंग में व्यस्त

03-10-2024 09:26:41 PM

जौनपुर- आई फ़िल्म प्रस्तुत व संध्या मूवीज इंटरनेशनल के बैनर तले विगत दिनों मुम्बई में बड़ी धूमधाम से फ़िल्म का मुहूर्त मनाया गया था और अब फ़िल्म की शूटिंग जौनपुर जिले के मछलीशहर के आसपास खूबसूरत में चल रही हैं।

पल्लवी गिरी इन दिनों बैक टू बैक फिल्मे व म्यूजिक एलबम करती नजर आ रही हैं जोकि अपने अभिनय के दम पर डायरेक्टर व दर्शकों की पसंदीदा अभिनेत्री बन चुकी है। जिसके कारण वो लगातार कहीं फिल्में एवं गानों की शूटिंग में रहती है।

वहीं इस फ़िल्म के निर्माता सतीश कुमार शाह और निर्देशक अरुण कुमार दुबे हैं।

पल्लवी ने बताया है कि यह फ़िल्म पारिवारिक ड्रामा, इमोशनल और साफ सुथरी हैं

जो सिनेमा जगत प्रेमियों को खूब पसंद आएगी। वहीं पल्लवी गिरी के अलावा राहुल सिंह, आलोक बाबू, स्मिता सना, अयाज खान , संदीप सैंडी, जेपी सिंह, उमाकांत रॉय, धर्मेंद्र, हनी कलाकार हैं। फ़िल्म के लेखक शाहनवाज अली हैं

संगीत सावन कुमार ने दिया है और कर्णप्रिय गीत अजीत मंडल व पिंटू गिरी ने लिखा है।

छायांकन स्वप्रिंल एवं संकलन संतोष हरावड़े का हैं।


Comentarios Bhojpuri Samachar

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

Follow us

Mailing list

Copyright 2021. All right reserved