• Regd. No-160/16

काशी फिल्म संस्था द्वारा लगातार तीन रात सेवा अभियान

27-12-2025 12:04:45 AM

काशी फिल्म संस्था द्वारा लगातार तीन रात सेवा अभियान,

गरीबों व वंचितों के बीच कंबल व चाय का वितरण

वाराणसी।

ठंड के इस कठिन मौसम में काशी फिल्म संस्था द्वारा मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। संस्था बीते लगातार तीन रातों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गरीबों, असहायों एवं वंचित वर्ग के बीच कंबल और गर्म चाय का वितरण कर रही है।

इस सेवा अभियान का नेतृत्व काशी फिल्म संस्था के अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव कर रहे हैं। उनके साथ संस्था के एस.के. सिंह, अनूप गुप्ता, तुषार केसरवानी, अनुज मौर्या, अमित राज, सोनू एवं निक्की पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्य में लगे हुए हैं।

संस्था के अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने कहा कि

“जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन नहीं जी पाता, तब तक हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। काशी फिल्म संस्था केवल कला की नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना की भी संस्था है।”

सेवा के दौरान यह विशेष ध्यान रखा गया कि जरूरतमंदों को सम्मान के साथ सहायता मिले। ठंडी रातों में कंबल और गर्म चाय पाकर लोगों के चेहरे पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी।

काशी फिल्म संस्था का यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

— काशी फिल्म संस्था

वाराणसी


Comentarios Bhojpuri Samachar

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

Follow us

Mailing list

Copyright 2021. All right reserved