- Regd. No-160/16
निर्माता मनमीत सिंह अलबेला का फिल्म ‘बिहारी सरदार’ का ऑफिशियल लांच
17-12-2017 11:04:31 PM
संदीप गुप्ता की रिपोर्ट
भोजपुरी सिनेमा में पहली बार भोजपुरी और पंजाबी का तड़का फिल्म ‘बिहारी सरदार’ में लगेगा, जिसका ऑफिशियल लांच पटना के होटल पाटलिपुत्रा कॉन्टिनेंटल में प्रमंडल आयुक्त आनंद किशोर और भोजपुरी सिनेमा के पितामह कुणाल सिंह की मौजूदगी में हुआ। कुणाल सिंह खुद भी इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रमंडल आयुक्त ने फिल्म के लिए निर्माता – निदेशक मनमीत सिंह अलबेला को बधाई दी और कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास गुरूगोविंद सिंह जी के बिना अधूरा है। ऐसे में यह फिल्म बिहार की साझी विरासत को प्रदर्शित करेगी। गौरतलब है कि अलबेला फिल्म्स एंड मार्केटिंग के बैनर तले बनी फिल्म ‘बिहारी सरदार’ 15 दिसंबर से बिहार – झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इससे पहले कार्यक्रम के दौरान सरोगी सुपर स्टूडियो के राजेश सरोगी, किसू राहुल, देबोमिष्ठा बनर्जी, मनमीत सिंह अलबेला, राजीव निगम, प्राची, तानी, अजय भूषण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Comentarios Bhojpuri Samachar
No Comment Available Here !
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *






