- Regd. No-160/16
मां पीतांबरा प्रोडक्शन वाराणसी में फिल्म "साथ निभईया सजनवा हमार" का भव्य मुहूर्त संपन्न...
04-04-2018 01:59:41 AM
वाराणसी से संदीप गुप्ता की रिपोर्ट
मां पीतांबरा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म "साथ निभईया सजनवा हमार" फिल्म की मुहूर्त बड़े धूमधाम से किया गया काशी नगरी वाराणसी में होटल सिटी इन् में संपन्न हुआ | फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक तथा नायक पंकज चौबे ने बताया कि यह फ़िल्म विशुद्ध रूप से ग्रामीण परिवेश के उत्तल पुथल भरी राजनीति एवं संवेदनाएं पर आधारित है फिल्म पुराने दौर के स्मृतियों को फिर से ताजा कर देगी फिल्म को पारिवारिक रूप से देखने लायक होगी जिसमें परिवार के सभी सदस्य बिना हिचक साथ बैठकर देख सकेंगे यह फिल्म मनोरंजन प्रधान सामाजिक रुप से दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी |
यह फिल्म मारधाड़ हास्य संयोग विषयों एवं सामाजिक चेतना पर आधारित है हमारे देश के प्रधानमंत्री के "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" तथा महिला शक्तिकरण पर आधारित है इस फिल्म के निर्माता पंकज चौबे व रोहित गांगुली , एसo डग्गी जी, हैं इनमें सदाबहार अभिनेता कुणाल सिंह, आकाश सिंह यादव, पंकज चौबे, सुशील सिंह, मनोज टाइगर नायिका तनुश्री, साइना सिंह, माही खान के अतिरिक्त अन्य अभिनेता अपना योगदान करेंगे कैमरामैन श्री त्रिलोकी चौधरी जी, संगीत धनंजय मिश्रा, पटकथा संवाद कपिल मुनि पंकज जी, गीतकार प्यारे लाल जी एवं आजाद सिंह हैं इस फिल्म में अजय अजनबी के अलावा हिंदी फिल्मों के जाने माने गायक एवं गायिकाओं ने अपना स्वर दिया है फिल्म के नृत्य निर्देशक स्मृथा पिल्ले, निर्देशक पारस कुमार जी हैं प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज उपाध्याय ( गुड्डू बाबा) एवं राकेश कुमार दास (बम बम) जी हैं फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला जी हैं मुख्य शूटिंग स्थल वाराणसी मिर्जापुर चुनार एवं गोपालगंज बिहार में होना है
Comentarios Bhojpuri Samachar

कपिल मुनि पंकज
आपका समाचार संकलन और उसका प्रस्तुतिकरण उल्लेखनीय और उत्कृष्ट है मेरा मोबाइल no 9919181120 है ।श्री संदीप गुप्ता वाराणसी के समाचार covrage अत्यंत ही प्रामाणिक और पठनीय के साथ संग्रहणीय है
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *






