- Regd. No-160/16
ओबरा की हरी-भरी वादियों में फिल्माया गया फिल्म
15-07-2018 10:10:30 AM
ओबरा से
रमेश कुमार की रिपोर्टिंग.....
ओबरा नगर में भोजपुरी फिल्म "भूमिहार" की शूटिंग स्टार्ट निर्माता/निर्देशक - श्री अशोक कुमार पाठक जी के निर्देशन में शुरू हुई नगर पंचायत श्रीमती प्रानमती जी ने फीता काटकर शुभारंभ किया, श्रीमती प्रानमती जी ने कहा कि ओबरा नगर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि हमारे नगर में "भूमिहार" जैसे पारिवारिक फिल्म की शूटिंग हो रही है और ओबरा नगर वासियों की तरफ से फिल्म शूटिंग में आए सभी कलाकारों का स्वागत करता है आने वाले समय में ओबरा नगर पंचायत ऐसे किसी भी फिल्म कार्यक्रम करने वालों को आमंत्रित करता है और हम चाहते हैं कि हमारे ओबरा नगर की सुंदरता को बड़े पर्दे पर भी लोगों को देखने का अवसर मिलता रहे, इस फिल्म शूटिंग ओबरा नगर के चिल्ड्रन पार्क, ओबरा इंटर कॉलेज, खैरटिया गांव, भूतेश्वर दरबार, तथा ओबरा नगर से सटे बिल्ली -डाला के क्रेशर प्लांट में भी होनी है जो कि हमारे नगर के लिए गौरव की बात है, इस मौके पर नगर के श्री जेo पीo सिंह, आशुतोष सिंह, मनोज सिंह, आनंद जायसवाल, एवं नगर पंचायत कार्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद थे, फिल्म शूटिंग की टीम में कैमरामैन - संदीप गुप्ता, रमेश कुमार, मेकअप मैन- जमील सिद्दीकी एवं सीमा यादव, कलाकार- की भूमिका में मुख्य नायक आकाश सिंह मुख्य नायिका पारुल, प्रिया, प्रिया पांडे , खुशी पांडे ,अशोक पाठक, जमील सिद्दीकी ,मुकेश सिंह कान्हा, अर्जुन, अशरफ SP प्रजापति, विकास फटा, भी उपस्थित थे, निर्माता /निर्देशक श्री अशोक कुमार पाठक ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रानमती देवी और नगर के समस्त नागरिकों को सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया ।
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *







